बेलग्रेड, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। पेरिस सेंट जर्मेन क्लब ने अपने स्टार खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के दम पर चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, चैम्पियंस लीग के ग्रुप स्तर में मंगलवार रात को खेले गए मैच में पीएसजी मे रेड स्टार बेलग्रेड क्लब के खिलाफ 4-1 से जीत हासिल की।
इस मैच में उरुग्वे के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एडिसन कवानी 10वें मिनट में गोल स्कोर करते हुए पीएसजी का खाता खोला।
इसके 30 मिनट बाद कीलियन एमबाप्पे की ओर से मिले पास को गोल में बदलकर नेमार ने पीएसजी को 2-0 से आगे कर दिया।
दूसरे हाफ में भी पीएसजी मे बेलग्रेड क्लब के खिलाफ मैच पर दबदबा बनाए रखा। हालांकि, इस बीच बेलग्रेड को गोल करने का मौका मिला।
मार्को गोबेलजिक ने 56वें मिनट में गोल करते हुए बेलग्रेड का खाता खोला। हालांकि, इस मैच में टीम की ओर से किया गया यह एकमात्र गोल था।
मार्किन्होस ने 74वें मिनट में गोल करते हुए पीएसजी का स्कोर 3-1 कर दिया।
मैच के अतिरिक्त समय में एमबाप्पे की ओर से की गई मदद का एहसान चुकाते हुए नेमार ने फ्रांस के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को फुटबाल पास की, जिसके एमबाप्पे ने सीधे गोल तक पहुंचाते हुए पीएसजी को 4-1 से जीत दिलाई।
dharmpath.com dharmpath