नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। खाद्य पदार्थो की कीमतों में गिरावट के कारण खुदरा महंगाई दर नवंबर में 2.33 फीसदी रही, जबकि अक्टूबर में यह 3.38 फीसदी और सितंबर में 3.77 फीसदी रही थी। जुलाई 2017 के बाद महंगाई दर का यह सबसे निचला स्तर है।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा महंगाई दर के आंकड़े से यह जानकारी मिली है।
dharmpath.com dharmpath