तुर्की में ट्रेन दुर्घटना, 7 की मौत

अंकारा, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। तुर्की की राजधानी अंकारा में हाई स्पीड ट्रेन की लोकोमोटिव से टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 43 घायल हो गए।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह लगभग 6.30 बजे अंकारा मेन स्टेशन से लगभग आठ किलोमीटर दूर ॉमरसांडिज रेलवे स्टेशन पर हुई।

ट्रेन अंकारा से कोन्या शहर जा रही थी।

घटनास्थल की तस्वीरों में आपातकाल सेवाओं के कर्मी बुरी तरह क्षतिग्रस्त ट्रेन के डिब्बों से यात्रियों को निकालते नजर आ रहे हैं।

खोज व बचाव अभियान जारी है। गर्वनर वासिप साहिन ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू हो गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493