एसएजी अवॉर्डस 2019 की मेजबानी करेंगी मेगन मुलाली

लॉस एंजेलिस, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेगन मुलाली स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड (एसएजी) अवॉर्ड्स 2019 की मेजबानी करेंगी।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘विल एंड ग्रेस’ अभिनेत्री यहां श्राइन ऑडिटॉरियम में 27 जनवरी, 2019 को 25वें कार्यक्रम की मेजबानी करती दिखेंगी।

मुलाली ने वर्ष 2000 और 2006 की कॉमेडी श्रृंखला में सपोर्टिग एक्ट्रेस के लिए दो प्राइमटाइम एमी पुरस्कार जीते थे। इसके साथ वह ‘विल एंड ग्रेस’ में करेन वाकर के रूप में अपनी भूमिका के लिए चार एसएजी पुरस्कार भी प्राप्त कर चुकी हैं।

कार्यकारी निर्माता कैथी कॉनेल ने बताया, “हम एसएजी अवॉर्डस सिल्वर वर्षगांठ की मेजबानी करने के लिए प्रतिभाशाली, बेहतरीन और मनोरंजक मेगन मुलाली को लेकर बहुत खुश हैं। यह बहुत खास वर्ष है और हम सभी एक यादगार शो की उम्मीद कर रहे हैं।”

मुलाली ने कहा, “मैं 25वें एसएजी अवॉर्डस का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493