जेनिफर लोपेज ने ‘सेकंड एक्ट’ के लिए खुद सह-कलाकार चुना

लॉस एंजेलिस, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने बताया कि ‘सेकंड एक्ट’ में ट्रे की भूमिका के लिए उनकी पहली पसंद सह-अभिनेता मिलो वेंटिमिग्लिया थे। उनके साथ काम कर उन्हें खुशी हुई।

फिल्म की कहानी अभिनेत्री के किरदार माया के इर्द-गिर्द घूमती है।

जब वह कहानी की पटकथा पढ़ रही थीं, तो लोपेज को पता था कि फिल्म में उनके प्रेमी की भूमिका के लिए उनकी पसंद कौन है।

अभिनेत्री ने कहा, “मैंने ट्रे के किरदार में सिर्फ मिलो वेंटिमिग्लिया को देखा।”

उन्होंने कहा, “उनका चेहरा हमेशा मेरे दिमाग में था। वह अब अपने हिट शो के साथ काफी व्यस्त हैं और शायद उनके करियर में यह समय उनके लिए सबसे बड़ा हो, लेकिन उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी और जब हमने बात की तो हमें पता था कि यह ऐसी चीज थी, जिसमें दोनों काम करना चाहते थे।”

पीटर सेगल द्वारा निर्देशित फिल्म में लीह रेमिनी, वेनेसा हजेंस और ट्रीट विलियम्स जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

पीवीआर पिक्चर्स भारत में यह फिल्म 4 जनवरी, 2019 को रिलीज करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493