फ्रांस : स्ट्रासबर्ग हमले का हमलावर ढेर

पेरिस, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के स्ट्रासबर्ग के क्रिसमस बाजार में मंगलवार को तीन लोगों को मौत के घाट उतारने वाले हमलावर को पुलिस ने मार गिराया।

गृह मंत्री क्रिस्टोफर कास्टनर ने इसकी पुष्टि की।

शहर के न्यूडोर्फ-मेनू जिले में चेरिफ चेकट को मार गिराया गया।

कास्टनर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे तीन पुलिसकर्मियों ने हाईवे पर एक शख्स को देखा। उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया लेकिन जैसे ही वह पलटा, उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

कास्टन ने कहा कि इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें वह मारा गया।

गौरतलब है कि 29 साल के इस हमलावर के पास बंदूक और चाकू था और इसने मंगलवार को क्रिसमस बाजार के पास कई राउंड गोलियां चलाई और लोगों पर चाकू से हमला किया।

इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि 13 घायल हो गए थे, जिसमें से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493