बर्लिन फिल्मोत्सव में ‘गली बॉय’ का वर्ल्ड प्रीमियर होगा

बर्लिन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन अभिनीत जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ का 69वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विश्व प्रीमियर होगा।

बर्लिन, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन अभिनीत जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ का 69वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विश्व प्रीमियर होगा।

एक बयान के माध्यम से गुरुवार को प्रतियोगिता और समारोह के बर्लिनेल स्पेशल के लिए पहली नौ फिल्मों की घोषणा की गई।

‘गली बॉय’ 14 फरवरी, 2019 को रिलीज होगी। यह रैपर डिवाइन के जीवन से प्रेरित है।

रणवीर इस खबरों को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, “बेहद खुश हूं!!! ‘गली बॉय’ बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव की विशेष स्क्रीनिंग के लिए चुनी गई। वाह!”

बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 69वां संस्करण अगले वर्ष 7 से 17 फरवरी तक चलेगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493