मुंबई, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय टीवी होस्ट और वीडियो जॉकी (वीजे) अनुशा दांडेकर लिंगिरी डिजाइन के साथ रचनात्मक क्षेत्र में उतर आई हैं। उन्होंने इस मजेदार और अभिव्यक्तिपूर्ण बताया।
अनुशा ने कहा, “मेरे लिए, फैशन मेरा खुद का स्टाइल अपनाना है। लिंगिरी हमेशा फैशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है और यह शुरुआत से हमारी अलमारी का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।”
उन्होंने कहा, “इस सहयोग के साथ, मैं दिखाना चाहती हूं कि लिंगिरी मजेदार और अभिव्यक्तिपूर्ण हो सकती है, भले ही यह हमेशा न दिखे, और इसलिए खुद का लिंगिरी संग्रह पेश करना वर्षो से मेरा सपना रहा है।”
प्रेटिसेक्रेट्स के सहयोग के साथ वह इसे लॉन्च कर रही है।
dharmpath.com dharmpath