मुंबई, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन मेजबान से अभिनेता बने शिव पंडित का कहना है कि उन्हें लगता है कि उन्होंने एक अभिनेता के रूप में अपनी कुछ विश्वसनीयता बनाई है। वह आगामी वेब शो ‘सिलेक्शन डे’ में नजर आएंगे।

शिव ने एक साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, “मुझे लगता है कि जब वे अभिनेता के रूप में मेरा नाम सुनते हैं तो उनकी खराब प्रतिक्रिया नहीं होती है। मुझे उम्मीद है कि बतौर अभिनेता मैंने कुछ विश्वसनीयता बनाई है और मुझे लगता है कि इन दिनों फिल्म निर्माता सितारों पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अच्छी कहानियां बनाने में अधिक रुचि रखते हैं।”
अपने प्रोजेक्ट्स के बारे में उन्होंने कहा, “मेरी एक फीचर फिल्म पर काम चल रहा है, जो अगले साल रिलीज होगी। इस साल के बड़े हिस्से में, मैं ‘सिलेक्शन डे’ की शूटिंग में व्यस्त था।”
‘सिलेक्शन डे’ अनिल कपूर फिल्म्स एंड कॉम्युनिकेशन नेटवर्क सेवन स्टोरीज लिमिटेड द्वारा निर्मित है।
dharmpath.com dharmpath