अमेरिका : ट्रंप का प्रवासियों के शरण पर प्रतिबंध का आग्रह खारिज

वाशिंगटन, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अवैध रूप से मेक्सिको से अमेरिका सीमा में दाखिल हुए प्रवासियों के यहां शरण लेने पर प्रतिबंध लगाने के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के आग्रह को खारिज कर दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इस आग्रह को 5-4 के अनुपात से खारिज किया गया। चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने अपने चार साथी जजों के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले को खारिज कर दिया।

ट्रंप ने नवंबर में मेक्सिको से देश में आ रहे प्रवासियों पर रोक लगाने का फैसला किया था।

ट्रंप ने कहा था कि उनका यह फैसला मेक्सिको से अमेरिकी सीमा में घुस रहे मध्य अमेरिकी प्रवासियों के काफिलों को रोकने के लिए था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493