‘डेट गोन रॉन्ग’ में दिखेंगे अंश बग्री

मुंबई, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अंश बग्री ‘डेट गोन रॉन्ग’ में वेद की भूमिका निभाते दिखेंगे, जिसके लिए उन्होंने अंतरंग दृश्यों की शूटिंग की।

अंश ने कहा, “सीरीज में एक सीक्वेंस है, जिसमें मुझे किस करना था। स्क्रीम पर इसे परफॉर्म करने में मुझे शर्म आ रही थी। मैं उस शॉट को लेकर बहुत ज्यादा नर्वस था, लेकिन मेरी सह-कलाकार सोनल शर्मा ने मुझे सहज महसूस कराया।”

उन्होंने कहा, “एक ऐसे सह-कलाकार का होना बहुत जरूरी है, जो आपको अच्छी तरह से समझता हो और मुझे खुशी है कि इस सीरीज में मुझे ऐसी ही शख्सियत के साथ अभिनय करने का अवसर मिला।”

कल्चर मशीन और इरोज नाउ के ‘डेट गोन रॉन्ग’ की अब स्ट्रीमिंग हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493