‘टूथब्रश’ आम प्रेम कहानी नहीं : समीर सोनी

मुंबई, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता समीर सोनी का कहना है कि लघु फिल्म ‘टूथब्रश’ एक आम प्रेम कहानी नहीं है।

मुंबई, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता समीर सोनी का कहना है कि लघु फिल्म ‘टूथब्रश’ एक आम प्रेम कहानी नहीं है।

तानिया देवहंस निर्देशित लुघ फिल्म ‘टूथब्रश’ में समीर और क्रिस्टीन जेडेक शामिल हैं।

समीर ने एक बयान में कहा, “ईमानदारी से कहूं तो पटकथा ने पहले मुझे कुछ घंटों तक सोचने पर मजबूर कर दिया और मैं मुझे महसूस हुआ कि मुझे यह करना है। यह एक आम प्रेम कहानी नहीं है। इसमें कई रोमांचक मोड़ हैं जो शुरू में नहीं नजर नहीं आते लेकिन इसका विषय निश्चित रूप से दर्शकों के बीच एक सवाल खड़ा करेगा।”

यह एक शादीशुदा जोड़े की भावनात्मक कहानी है।

फिल्म शुक्रवार को जी5 पर रिलीज हुई।

जी5 के बिजनेस हेड मनीष अग्रवाल ने कहा, “यह एक प्रेम कहानी है लेकिन यह कुछ ऐसी है जिसे लोगों ने पहले नहीं देखा होगा। समीर सोनी ने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493