इंडोनेशिया : ‘ज्वालामुखी सुनामी’ से 62 मरे (लीड-2)

जकार्ता, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के सुंडा स्ट्रेट के तट पर आई सुनामी में 62 लोगों के मरने की खबर है जबकि 584 लोग घायल हैं।

‘बीबीसी’ ने सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया कि क्राकाटाओ ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण समुद्र के अंदर की चट्टानें खिसक गईं और उसके बाद सुनामी आई।

जावा और सुमात्रा के द्वीपों के बीच का सुंडा स्ट्रेट जावा सागर को हिंद महासागर से जोड़ता है।

पांडेगलांगस, साउथ लाम्पुंग और सेरांग इलाकों में मौतें हुई हैं। प्रभावित इलाकों में पश्चिमी जावा का लोकप्रिय तांजुंग लेसुंग तटीय इलाका शामिल है।

समुद्री में और लहरें उठने की चेतावनी जारी की गई है।

सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में एक समुद्र लहर रिसॉर्ट तक पहुंच गई जहां इंडोनेशिया का रॉक बैंड ‘सेवंटीन’ प्रस्तुति दे रहा था।

तस्वीरों में लहर के साथ बैंड के सदस्य भी बहते हुए नजर आ रहे हैं।

देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बताया कि 20 लोग लापता हैं और सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

पश्चिमी जावा के एनयर बीच पर मौजूद नार्वे के फोटोग्रॉफर ओएस्टीन लुंड एंडरसन ने कहा, “मैं समुद्र तट से विस्फोटित हो रहे क्राकाटोआ ज्वालामुखी की तस्वीरें ले रहा था। मैं अकेला था और मेरे परिवार कमरे में सो रहा था।”

उन्होंने बताया, “शाम के वक्त ज्वालामुखी में काफी विस्फोट हुए लेकिन समुद्र पर उठीं तेज लहरों से ठीक पहले वहां कोई गतिविधि नहीं हो रही थी। लेकिन अचानक मैंने समुद्र की लहरें आती देखीं और मैं वहां से भागा और सीधे होटल पहुंचा जहां मेरी पत्नी और बेटा सो रहे थे।”

उन्होंने कहा, “समुद्र की लहर होटल के करीब से गुजरीं। सड़क किनारे खड़ीं कारें लहरों की चपेट में आ गईं। हम और अन्य लोग इसके बाद होटल से निकल कर जंगल की ओर पहुंच गए और एक पहाड़ी पर चढ़ गए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493