ऑफसेट के पास नहीं लौटी हैं कार्डी बी

लॉस एंजेलिस, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। रेपर कार्डी बी का कहना है कि प्यूटरे रिको में ऑफसेट के साथ रोमांटिक वक्त गुजारने का मतलब यह नहीं है कि वह उनकी जिंदगी में लौट आई हैं।

लॉस एंजेलिस, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। रेपर कार्डी बी का कहना है कि प्यूटरे रिको में ऑफसेट के साथ रोमांटिक वक्त गुजारने का मतलब यह नहीं है कि वह उनकी जिंदगी में लौट आई हैं।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, अलगाव की घोषणा करने के दो सप्ताह बाद दोनों शुक्रवार को प्यूटरे रिको में रोमांटिक समय गुजारते नजर आए थे, जिसके बाद प्रशंसकों ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि दोनों अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं।

सप्ताहांत में अपनी छुट्टियों का जिक्र इंस्टाग्राम लाइव पर करते हुए गाने ‘मनी’ की रैपर ने प्रशंसकों को बताया कि वह ऑफसेट के पास नहीं लौटी हैं, लेकिन वह 27 वर्षीय रैपर के साथ कुछ वक्त बिताना चाहती थीं।

कार्डी (26) ने कहा, “मैं बस उनके साथ कुछ वक्त बिताना चाहती थी।” उन्होंने कहा कि वह अब खुश महसूस कर रही हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493