लगातार 5वें दिन घटे पेट्रोल के दाम

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पेट्रोल के दाम में मंगलावार को लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई, जबकि डीजल की कीमतों में लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद स्थिरता बनी रही।

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पेट्रोल के दाम में मंगलावार को लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई, जबकि डीजल की कीमतों में लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद स्थिरता बनी रही।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 69.79 रुपये, 71.89 रुपये, 75.41 रुपये और 72.41 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

चारों महानगरों डीजल के दाम क्रमश: 63.83 रुपये, 65.59 रुपये, 66.79 रुपये और 67.38 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में सात पैसे प्रति लीटर कटौती की।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493