फुटबाल : ईरान ने फिलिस्तीन से खेला ड्रॉ

तेहरान, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। ईरान और फिलिस्तीन फुटबाल टीम के बीच यहां खेला गया दोस्ताना मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

दोहा के अब्दुल्लाह बिन खलीफा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ईरान के स्ट्राइकर मेहदी तारेमी ने दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में गोल दागा जबकि जोनाथन कैंटिलाना ने इंजुरी समय में गोलकर फिलिस्तीन को बराबरी दिला दी।

ईरान की टीम अब एशियन कप में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले 31 दिसंबर को कतर से के साथ दोस्ताना मैच खेलेगी।

एएफसी एशियन कप के लिए ईरान को इराक, यमन और वियतनाम के साथ ग्रुप-डी में रखा गया है। ईरान को अपना पहला मैच सात जनवरी को यमन के साथ खेलना है।

एशियन कप पांच जनवरी से एक फरवरी के बीच यूएई में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493