‘खामोशियां’ जल्द लेगी गेम का रूप

b16bba2b77aa8570c3844f3152ab1632नई दिल्ली, 30 दिसम्बर-अली फजल, सपना पब्बी और गुरमीत चौधरी अभिनीत ‘खामोशियां’ फिल्म जल्द एक गेम का रूप लेगी। इस गेम को खेलने वाले गुरमीत, सपना या अली के किरदारों को चुन सकते हैं, और किरदारों की आंखों के जरिए गेम खेल सकते हैं।

हर किरदार का एक अलग राज और एक अलग कहानी होगी।

फिल्मकार महेश भट्ट ने एक बयान में कहा, “हमारे पास ‘खामोशियां’ के प्रचार का एक बहुत ही रणनीतिपूर्ण रास्ता है। हम ‘खामोशियां’ को एक फ्रेंचाइजी बनाना चाहते हैं और हम रणनीति बना रहे हैं, जो फिल्म के बारे में दर्शकों की रुचि बढ़ाएगी और वे फिल्म का समर्थन करेंगे।”

फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होगी। गेम भी फिल्म रिलीज के आसपास ही लांच होने जा रहा है।

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493