एशियन कप अभ्यास मैच में वियतनाम ने उत्तर कोरिया से खेला ड्रॉ

हनोई, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। वियतनाम ने एएफसी एशियन कप की तैयारियों के रूप में मंगलवार को यहां खेले गए एक दोस्ताना मैच में उत्तर कोरिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पहले हाफ में कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो पाई। वियतनाम के लिए पहला गोल 55वें मिनट में टिएन लिंह ने दागा।

इसके बाद भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और 82वें मिनट में जोंगे गुवान ने शानदार फ्री-किक के जरिए स्कोर 1-1 कर दिया। गुवान ने 24वें मिनट में भी गोल किया था जिसे रैफरी ने ऑफ साइड करार दिया था।

एशियन कप अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पांच जनवरी से एक फरवरी के बीच खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493