खिताब के लिए सभी मैच जीतने की जरूरत : महारेज

मैनचेस्टर, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की मौजूदा चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी के फारवर्ड खिलाड़ी रियाद महारेज का मानना है कि इस सीजन खिताब अपने नाम करने के लिए अब उन्हें सभी मैचों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी।

सिटी 44 अंकों के साथ ईपीएल की तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है जबकि लिवरपूल 48 अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है। तीन जनवरी को सिटी अपने घरेलू मैदान पर लिवरपूल का सामना करेगी।

स्काई स्पोर्ट्स ने महारेज के हवाले से बताया, “मैच बहुत बड़ा है क्योंकि अब आपको हर मैच में जीत दर्ज करनी होगी। आपके पास अंक गंवाने का कोई मौका नहीं है क्योंकि जब आप अंक गंवाते हैं, विपक्षी टीम जीत जाती है और अब वे हमसे आगे हैं।”

महारेज इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में रहे हैं। हालांकि, उन्हें रहीम स्टर्लिग और लेरॉय साने के साथ रोटेट भी किया गया है।

उन्होंने कहा, “जब आप नए क्लब में शामिल होते हैं तो शुरुआत के छह महीनों में सभी चीजों के अनुकूल होने में समय लगता है। मैं बहुत अच्छा हूं, मैं अभी भी इस टीम के लिए नया हूं। मैं समझता हूं कि कुछ महीनों में मैं और बेहतर हो जाऊंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493