बोगोटा, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। कोलंबिया में बुधवार को एक बस के 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 12 घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मृतकों में बस का ड्राइवर भी है। बस के ड्राइवर का बस से नियंत्रण हटने की वजह से यह हादसा हुआ।
बोयांका के ट्रांजिट पुलिस प्रमुख जुलियन अल्वारेज ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी इसकी वजह हो सकती है। इस बस में 19 यात्री सवार थे।
बोयंका में पुलिस विभाग के प्रमुख कार्लोस फर्नाडो ट्रियाना ने कहा, “हम इस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।”
घायलों में अधिकतर किसान हैं, जो बाजार जा रहे थे।
dharmpath.com dharmpath