चीन के शेयर मजबूती के साथ खुले

बीजिंग, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन के शेयर गुरुवार को मजबूती के साथ खुले।

शंघाई कंपोजिट सूचकांक 1.18 फीसदी की मजबूती के साथ 2,527.72 पर खुला।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शेनझेन कंपोनेंट सूचकांक 1.55 फीसदी की मजबूती के साथ 7,402.6 पर खुला।

इस बीच चीन की मुद्रा युआन में कमजोरी रही। युआन 49 आधार अंकों की कमजोरी के साथ डॉलर के मुकाबले 6.8894 पर रहा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हाजिर विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में युआन को प्रत्येक कारोबारी दिन केंद्रीय समता मूल्य से अधिकतम दो फीसदी कमजोर होने या मजबूत होने दिया जा सकता है।

डॉलर के मुकाबले युआन का केंद्रीय समता मूल्य प्रत्येक कारोबारी दिन अंतरबैंक बाजार खुलने से पहले बाजार के विविध घटकों द्वारा पेश मूल्य के भारित औसत के बराबर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493