रोहित शेट्टी जैसा रिश्ता किसी और के साथ होना मुश्किल : फरहाद

नई दिल्ली, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। पटकथा लेखक-निर्देशक फरहाद समजी का मानना है कि ‘सिंघम’ निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ जिस तरह का उनका रिश्ता है, वैसा संबंध किसी और के साथ होना मुश्किल है। इसकी वजह दोनों का 11 साल का जुड़ाव है।

रोहित के साथ फरहाद ‘गोलमाल 3’, ‘बोल बच्चन’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके है। दोनों एक बार फिर आगामी फिल्म ‘सिम्बा’ में काम कर रहे हैं। फरहाद ने सिम्बा के संवाद लिखे हैं।

फरहाद ने आईएएनएस से कहा, “हमने 11 फिल्में एक साथ की हैं, इसलिए हम आपस में एक परिवार से ज्यादा हैं। हम एक-दूसरे की ताकत और कमजोरियों को जानते हैं। मैंने अन्य निर्देशकों के साथ भी काम किया है, लेकिन रोहित शेट्टी के साथ, सभी चीजें स्पष्ट हैं। वह जानते हैं कि मैं क्या बताना चाहता हूं। मुझे पता है कि वो मुझसे क्या चाहते हैं। इस तरह की केमिस्ट्री.. मुझे लगता है कि किसी और के साथ मुश्किल है।”

फिलहाल, वह यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि लोग फिल्म को कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।

उन्होंने कहा, “यह हल्की-फुल्की कॉमेडी नहीं है। इसमें व्यावसायिक तरीके से एक उचित संदेश दिया गया है।”

फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी बाद में दुष्कर्म के खिलाफ लड़ता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493