जैस्मिन ने भूमिका की तैयारी के लिए योगाभ्यास शुरू किया

मुंबई, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैस्मिन भसीन आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘दिल तो हैप्पी जी’ में अपनी भूमिका के लिए मेडिटेशन और योगाभ्यास शुरू कर दिया है।

मुंबई, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैस्मिन भसीन आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘दिल तो हैप्पी जी’ में अपनी भूमिका के लिए मेडिटेशन और योगाभ्यास शुरू कर दिया है।

वह हैप्पी नाम की एक युवती का किरदार निभाती दिखेंगी, जो पंजाब से है और उसका मकसद है कि वह जहां भी जाए केवल खुशियां बिखेरे।

जैस्मिन ने कहा, “हैप्पी बहुत दिलचस्प है। भूमिका की तैयारी के लिए मैंने ध्यान और योगाभ्यास करना शुरू कर दिया है। मुझे लगता है कि ऐसा करने से, मैं अंदर से खुश रह सकूंगी और साथ ही अपने किरदार के साथ न्याय कर सकूंगी।”

उन्होंने कहा, “इसलिए दिनचर्या के रूप में, मैं रोजाना सुबह एक घंटा अभ्यास करती हूं। मुझे पहले से ही अपने आप में बदलाव दिखाई दे रहा है और इसे लेकर मैं बहुत खुश हूं।”

‘दिल तो हैप्पी जी’ का प्रीमियर 14 जनवरी को टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493