लिंडसे लोहान की सौतेली मां फिर गिरफ्तार

लॉस एंजेल्स, 28 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री लिंडसे लोहान की सौतेली मां काटे मेजर को पिछले पांच साल में सातवीं बार डीयूआई (मामूली) अपराध में गिरफ्तार किया गया है, जब उन्होंने एक बस ड्राइवर पर हमला कर जबरदस्ती बस चलाने की कोशिश की।

द ब्लास्ट के मुताबिक, 58 वर्षीय मिशेल लोहान ने कथित रूप से ड्राइवर से दुर्व्यवहार किया और नशे की हालत में गाड़ी चलाने लगी।

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके कि रिपोर्ट में कहा गया कि मेजर पेंसिलवेनिया के एलेनटाउन शहर में बीबर टूरवेज के बस में सफर कर रही थी। उन्होंने बस ड्राइवर पर आरोप लगाया कि उन्हें जहां उतरना था, वह पीछे छूट गया।

पूर्व सेलिब्रिटी पत्रकार पर आरोप है कि घटना के समय वह नशे में थी।

मेजर छुट्टियां बिताने के लिए जा रही थी और बस से यात्रा कर रही थी।

उन्होंने पुलिस को बताया कि जब वे गंतव्य पीछे छूटने की शिकायत करने के लिए बस ड्राइवर के पास गई तो उसने दुर्व्यवहार किया।

वहीं, बस ड्राइवर का कहना है कि मेजर का स्टॉप छूट जाने के बाद वे गालियां दे रही थी।

इस साल की शुरुआत में मेजर को अपने पति माइकेल पर शीशे का कैंडल होल्डर फेंकने के कारण गिरफ्तार किया गया, जिसकी बांह में चोट लग गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493