अपनी नई पहचान तलाशे ब्राजील : नेमार

रियो डी जनेरियो, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। पांच बार की विश्व चैम्पियन ब्राजील 2019 में नए सिरे से शुरुआत करेगी, क्योंकि उसका लक्ष्य कोपा अमेरिका के खिताब को घर लाना होगा और यह मानना है टीम के कप्तान और स्टार खिलाड़ी नेमार का।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 26 वर्षीय खिलाड़ी नेमार ने टीम के खिलाड़ियों से नई पहचान तलाशने का आग्रह किया है।

नेमार का कहना है कि ब्राजील की टीम इस साल विश्व में मिली हार से उबरना चाहती है, जहां उसे क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से हारकर बाहर होना पड़ा था।

एक चैरिटी मैच में हिस्सा लेने के बाद नेमार ने संवाददाताओं से कहा, “यह साल बेहद मुश्किल था। खासकर मेरे लिए और यह साल सीखने का भी था। अब समय वापसी का है।”

नेमार ने कहा, “इस साल के मध्य में हमें बहुत बुरे सयम से गुजरना पड़ा है, जो काफी मुश्किल था। अब समय अपनी ताकत और नई पहचान को हासिल करने का है। हमें जीतना है, क्योंकि यहीं महत्वपूर्ण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493