मुंबई, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। कॉमेडियन-अभिनेता वीर दास जो फिलहाल अगली फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ पर काम कर रहे है, ने कहा कि वह इस फिल्म को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि इसकी कहानी काफी अलग है और कॉमेडी बेहतरीन है।

वीर द्वारा लिखित यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘ऑस्टिन पॉवर्स’ और ‘जॉनी इंग्लिश’ से प्रेरित है।
वीर ने बताया, “‘ऑस्टिन पॉवर्स’ और ‘जॉनी इंग्लिश’ मशहूर कॉमेडी फिल्में हैं। यह नए युग की कॉमेडी है जो भारत में पहले नहीं हुई और मैंने देखा कि इन फिल्मों ने अच्छा काम किया और सफल फ्रेंचाइजी बनाई।”
वीर ने कहा कि भले ही यह फिल्म हॉलीवुड की फिल्मों से प्रेरित है लेकिन इसकी कहानी पूरी तरह से अलग है।
dharmpath.com dharmpath