मोंटेवीडियो, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। एडुआडरे डोमिनग्वेज को उरुग्वे के फुटबाल क्लब नेशनल के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।
डोमिनग्वेज का कहना है कि वह इस क्लब में शामिल होने से उनका छोटा सा सपना पूरा हो गया है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, अर्जेंटीना के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डोमिनग्वेज ने कहा, “एकमात्र चीज हम यह कर सकते हैं कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। प्रबंधन के साथ जो लक्ष्य तय किए हैं, उन्हें हासिल करें। हमारा मानना है कि दिन पर दिन हम बेहतर कर सकते हैं।”
डोमिनग्वेज का कहना है कि उनका लक्ष्य एक चैम्पियनशिप जीतना और सार्थक चीजों को हासिल करना है।
उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि हमें अधिक प्रेरणा के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है और हम आगे बढ़ने के विचार के साथ हर दिन प्रशिक्षण करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath