मेलबर्न टेस्ट : भारत ने आस्ट्रेलिया के सामने रखा 399 रनों का लक्ष्य

मेलबर्न, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत ने यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 106 रनों पर घोषित कर मेजबान आस्ट्रेलिया के सामने 399 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है।

मेलबर्न, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत ने यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 106 रनों पर घोषित कर मेजबान आस्ट्रेलिया के सामने 399 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा है।

भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 443 रनों पर घोषित की थी और आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रनों पर ढेर कर पहली पारी के आधार पर 292 रनों की बढ़त ले ली थी।

भारत ने चौथे दिन की शुरुआत पांच विकेट के नुकसान पर 54 रनों के साथ की। मंयक अग्रवाल (42) के रूप में भारत ने दिन का अपना पहला विकेट खोया। वह 83 के कुल स्कोर पर पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हुए। मयंक ने अपनी पारी में 102 गेंदों का सामना किया और चार चौकों की अलावा दो छक्के लगाए।

मयंक के बाद रवींद्र जडेजा (5) को 100 कुल स्कोर पर कमिंस ने अपना छठा शिकार बनाया। ऋषभ पंत (33) को जोश हेजलवुड ने आउट कर भारत को आठवां झटका दिया। इसी के साथ भारत ने अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। पंत ने 43 गेंदों पर तीन चौके एक छक्का लगाया।

आस्ट्रेलिया के लिए कमिंस ने इस पारी में छह विकेट लिए। हेजलवुड को दो सफलताएं मिलीं।

भारत ने पहली पारी में चेतेश्वर पुजारा (106), कप्तान विराट कोहली (86), मयंक (76) और रोहित शर्मा (नाबाद 63) की बेहतरीन पारियों की मदद से विशाल स्कोर खड़ा किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493