इटली : दर्जनों प्रवासी सिसिली पहुंचे

पलेर्मो, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। इटली के पश्चिमी सिसिली के बंदरगाह ट्रेपनी में 42 प्रवासियों को बीती रात समुद्र से नाव के जरिए लाया गया।

बंदरगाह के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इतालवी पुलिस मोटर बोट के द्वारा प्रवासियों को पैंटेलरिया से लाया गया। इस दौरान एक ट्यूनीशियाई युवक को द्वीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारियों ने बताया कि ट्रेपनी बंदरगाह पहुंचे अन्य प्रवासियों को कैटेनिया प्रांत के माइलो के एक रिसेप्शन सेंटर ले जाया गया है।

प्रवासी किस देश के रहने वाले हैं और कैसे यहां पहुंचे, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493