मिस्र के पिरामिड के पास यात्री बस में विस्फोट, 4 मरे

काहिरा, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। मिस्र के गीजा पिरामिडों के भ्रमण पर आए वियतनामी पर्यटकों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में चार लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए।

काहिरा, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। मिस्र के गीजा पिरामिडों के भ्रमण पर आए वियतनामी पर्यटकों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में चार लोग मारे गए और 10 अन्य घायल हो गए।

अटॉर्नी जनरल नाबिल अहमद सादेक ने एक बयान में कहा कि तीन पर्यटकों के अलावा एक टूरिस्ट गाइड की भी मौत हुई है जो मिस्र का नागरिक है।

‘एफे’ की रिपोर्ट के अनुसार, बस चालक और नौ अन्य वियतनामी पर्यटक घायल हुए हैं।

गृह मंत्रालय के अनुसार, अल-मरियोटिया रोड पर एक दीवार के पास रखा विस्फोटक उपकरण शाम 6.15 बजे फट गया और बस पलट गई।

प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबुली ने संवाददाताओं को बताया कि तीन पर्यटकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि टूरिस्ट गाइड ने अल-हरम अस्पताल में दम तोड़ दिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493