किडमैन को साहसी कलाकार मानती हैं कैरीन कुसामा

लॉस एंजेलिस, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म-निर्देशक कैरीन कुसामा का कहना है कि अभिनेत्री निकोल किडमैन साहसी हैं क्योंकि वह साहस और जिज्ञासा के साथ परियोजनाओं को चुनती हैं।

लॉस एंजेलिस, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म-निर्देशक कैरीन कुसामा का कहना है कि अभिनेत्री निकोल किडमैन साहसी हैं क्योंकि वह साहस और जिज्ञासा के साथ परियोजनाओं को चुनती हैं।

किडमैन के साथ कुसामा ने ‘डिस्ट्रॉयर’ में काम किया है। यह फिल्म एक जासूस एरिन बेल की कहानी पर आधारित है।

कुसामा ने कहा, “मेरे लिए, यह शानदार था कि निकोल जैसी दिग्गज कलाकार को हमारी फिल्म दिलचस्प लगी। यह उनके द्वारा किए गए शेष काम से बिल्कुल अलग है।”

उन्होंने कहा, “इसमें उन्होंने साहस और जिज्ञासा का ऐसा भाव दिखाया है जो दर्शाता है वह इतनी अद्भुत कलाकार कैसे हैं।”

फिल्म के निर्माता फ्रेड बर्जर के अनुसार, किडमैन एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने कभी भी सुरक्षित या आसान विकल्प नहीं चुने।

पीवीअर पिक्चर्स यह फिल्म भारत में ला रहा है। भारत में यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493