लॉस एंजेलिस, 29 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऑस्कर और ग्रैमी पुरस्कार विजेता गीतकार नॉर्मन गिंबेल का निधन हो गया है। वह 91 साल के थे।
‘वैरायटी डॉट कॉम’ की शनिवार की रपट के अनुसार, नॉर्मन का निधन 19 दिसंबर को मोंटेसिटो स्थित उनके घर में हुआ।
नॉर्मन के निधन की पुष्टि बीएमआई ने अपनी वेबसाइट पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए की।
बीएमआई ने लिखा, “बीएमआई लोकप्रिय गीतकार और प्रतिभाशाली लेखक नॉर्मन गिंबेल के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी है। उन्हें उनके ढेरों दोस्त और प्रशंसक बहुत याद करेंगे।”
‘गर्ल फ्रॉम इपानेमा’, ‘हैपी डेस’ और ‘इट गोज लाइक इट गोज’ के गीतकार के घर में दो बेटे टोनी, पीटर और दो बेटियां नेली और हन्नाह हैं।
dharmpath.com dharmpath