जर्मन फुटबॉलर के प्यार में डूबी नजर आईं गैविन रोसडेल की पूर्व-प्रेमिका

लंदन, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक-गीतकार गैविन रोसडेल की पूर्व प्रेमिका सोफिया थोमेला ने उनसे अलगाव की पुष्टि कर दी है और वह जर्मन फुटबॉलर लोरिस कैरियस के साथ सार्वजनिक तौर पर प्यार का इजहार करते नजर आईं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, मॉडल (29) और खिलाड़ी (25) मियामी बीच पर ‘किस’ करते नजर आए।

थोमेला और रोसडेल इससे पहले नवंबर में साथ नजर आए थे, जब दोनों लॉस एंजेलिस में वॉक करते दिखे थे।

थोमेला अपने नए प्रेमी के साथ प्यार में डूबी नजर आईं। उन्होंने लोरिस के गले में बाहें डाली हुई थीं और दोनों एक-दूसरे को ‘किस’ करते नजर आए, जिससे साफ तौर पर कहा जा सकता है कि रोसडेल के साथ अब उनका कोई संबंध नहीं है।

इसके बाद दोनों समुद्र तट पर सूरज की रोशनी में आराम करते दिखे। दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे मुस्कुरा रहे थे और उन्होंने दोबारा ‘किस’ किया।

सोफिया थोमेला इस दौरान ग्रे रंग की बिकनी में दिखीं ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493