मुंबई, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता निशांत सिंह मलकानी ज्यादातर अपने टेलीविजन धारावाहिक ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ के साथ व्यस्त रहते हैं, लेकिन उनका कहना है कि जब वह शूटिंग नहीं करते, तो खाने में कुछ नया बनाना पसंद करते हैं।

वह और उनके सह-कलाकार रेहान रॉय हाल ही में शो के सेट पर शेफ बने। निशांत ने अपनी बेकिंग स्किल को निखारने का फैसला किया, वहीं रेहान इसे सरल और देसी रखना चाहते थे, इसलिए उन्होंने भजिया चुनी।
निशांत ने कहा, “टेलीविजन उद्योग में काम करते हुए.. कलाकारों को शायद ही अपने लिए समय मिलता है और जब भी मुझे कुछ समय मिलता है, मैं हमेशा कुछ नया बनाता हूं और अपने सह-कलाकारों को खिलाता हूं।”
उन्होंने कहा, “चूंकि त्यौहारों का मौसम है, मैंने एक केक बेक करने का फैसला किया। मैंने ऑनलाइन सरल व्यंजन और डीआईवाई वीडियो देखे। मैंने न केवल बेकिंग सीखी, बल्कि कुछ यम्मी केक बनाकर अपने दोस्तों और सह-कलाकारों को भी प्रभावित किया। यह निश्चित रूप से मेरे लिए एक अच्छा अनुभव रहा।”
रेहान ने बताया कि जब वह छोटे थे तब हमेशा अपनी मां को खाना बनाते देखते थे, जिनसे उन्होंने बुनियादी खाना बनाना सीखा।
dharmpath.com dharmpath