अमेरिका : टाइम्स स्क्वायर में नए साल के जश्न के दौरान बारिश की संभावना

न्यूयॉर्क, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क में नए साल की पूर्व संध्या पर टाइम्स स्क्वायर पर जश्न के लिए जुटने वाले लोगों को मौसम विभाग ने वॉटरप्रूफ जूते और रेनकोट पहनकर आने की सलाह दी है क्योंकि साल बदलने के साथ ही आधी रात को बारिश होने की संभावना है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय मौसम विभाग ने पूवार्नुमान में कहा है कि सोमवार शाम को मौसम एक साल पहले की तुलना में गर्म होगा हालांकि टाइम्स स्क्वायर पर नए साल के जश्न के मौके पर बॉल ड्रॉप देखने के लिए जुटने वाले हजारों लोगों को बारिश भिगो सकती है।

उत्सव के दौरान न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने टाइम्स स्क्वायर पर सोमवार रात निगरानी रखने के लिए एक ड्रोन का इस्तेमाल करने की योजना बनाई है जबकि यहां लगभग 7,000 पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493