लंदन, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि 2018 एक व्यस्त, लेकिन शानदार साल रहा। हुमा नया साल लंदन में मना रही हैं।
हुमा ने एक बयान में कहा, “यह साल व्यस्त, लेकिन शानदार रहा। मैं काम पर लौटने से पहले अपने दोस्तों के साथ लंदन में नया साल मनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।”
हुमा ने इस साल ‘इंडिया के बेस्ट ड्रामेबाज’ के साथ छोटे पर्दे पर अपनी नई शुरुआत की है और हाल ही में नेटफ्लिक्स सीरीज ‘लीला’ की शूटिंग की है।
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘लव शव ते चिकन खुराना’, ‘एक थी डायन’, ‘डेढ़ इश्कियां’ और ‘जॉली एलएलबी2’ के लिए मशहूर हुमा पांच जनवरी से दिल्ली में काम शुरू करेंगी।
dharmpath.com dharmpath