मेलबर्न, 1 जनवरी (आईएएनएस)। अर्जेटीना के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो इस माह होने वाले पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पोट्रो अपने घुटने की चोट से अभी पूरी तरह से नहीं उबर पाएं हैं।
पिछले साल अक्टूबर में शंघाई मास्टर्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के दौरान वर्ल्ड नम्बर-5 पोट्रो को घुटने में चोट लगी थी और उनकी चोट का पूरी तरह से ठीक होना बाकी है।
सोशल मीडिया पर एक संदेश के जरिए पोट्रो ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “चोट में अच्छा सुधार हो रहा है और मैं टेनिस कोर्ट पर अपनी वापसी के बारे में आप सबको जानकारी जरूर दूंगा। आस्ट्रेलिया ओपन में मैं नहीं खेल पाऊंगा लेकिन मैं अपनी चोट में सुधार से खुश हूं।”
dharmpath.com dharmpath