ब्राजील : नए राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने शपथ ली (लीड-1)

रियो डी जनरियो, 1 जनवरी (आईएएनएस)। धुर दक्षिणपंथी सांसद जेयर बोल्सोनारो ने ब्राजील के नए राष्ट्रपति के रूप मंगलवार को शपथ ली।

बीबीसी के मुताबिक, पूर्व सेना अधिकारी बोल्सोनारो (63) ने वामपंथी वर्कर्स पार्टी के फर्नाडो हदाद के खिलाफ 28 अक्टूबर, 2018 को हुए चुनाव में भारी अंतर से जीत दर्ज की।

बोल्सोनारो को यह जीत, ब्राजील में व्याप्त भ्रष्टाचार व अपराध पर नियंत्रण के वादों के कारण मिली है।

बोल्सोनारो ने काफी ज्यादा अंतर से चुनाव जीता है, लेकिन उन्होंने खुद को एक विभाजनकारी के रूप में साबित किया है, क्योंकि उनकी नस्लवादी, समलैंगिक विरोधी और महिला विरोधी टिप्पणियों से कई सारे लोग नाराज हैं।

बोल्सोनारो ने यद्यपि अपने प्रचार अभियान के दौरान खुद को राजनीति से बाहर के व्यक्ति के तौर पर पेश किया था। लेकिन राष्ट्रपति निर्वाचित होने से पहले वह ब्राजील की संसद के निचले सदन, चैम्बर ऑफ डिप्टीज में सात कार्यकाल तक सेवाएं दे चुके हैं।

वह कई राजनीतिक दलों से जुड़े रहे हैं, लेकिन फिलहाल वह सोशल लिबरल पार्टी से जुड़े हुए हैं।

राजनीति में आने से पहले बोल्सोनारो ब्राजील की सेना में थे। उन्होंने बतौर अर्धसैनिक अपनी सेवा शुरू की थी, और वह पदोन्नति कर कैप्टन के रैंक तक पहुंचे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493