न्यूयॉर्क, 1 जनवरी (आईएएनएस)। नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) की टीम गोल्डन स्टेट वॉरियर्स के खिलाड़ी आंद्रे इगोडाला पर 25,000 डॉलर का जुर्माना लगी है।
आंद्रे पर एनबीए के एक मैच के दौरान स्टैंड पर बॉल फेंकने के लिए जुर्माना लगा है। यह मैच पोर्टलैंड ट्रेल ब्लेजर्स के खिलाफ था।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, आंद्रे पर यह जुर्माना एनबीए में बास्केटबॉल ऑपरेशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष किकि वानडे वेग द्वारा लगाया गया है।
इस मैच में वॉरियर्स ने ट्रेल ब्लेजर्स को 115-105 के स्कोर के मात दी थी। यह मैच मोडा सेंटर में खेला गया था।
dharmpath.com dharmpath