लिवरपूल, 2 जनवरी (आईएएनएस)। स्ट्राइकर जेमी वार्डी के एकमात्र गोल की बदौलत लेस्टर सिटी ने मंगलवार रात यहां इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के सातवें दौर के मैच में एवर्टन को 1-0 से हराया।
एवर्टन के खिलाफ उसी के घरलू मैदान पर मिली इस जीत के बाद लेस्टर 31 अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर काबिज है जबकि एवर्टन 27 अंकों के साथ 10वें पायदान पर है।
गुडिसन पार्क में खेले गए मुकाबले के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मेजबान टीम ने अधिक बॉल पोजेशन रखा और लेस्टर के गोल पर अधिक शॉट भी लिए लेकिन वे बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाई।
लेस्टर ने दूसरे हाफ की शुरुआत से ही अटैक किया और एवर्टन के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। 58वें मिनट में मेजबान टीम के डिफेंडर माइकल कीन ने 18 गज के बॉक्स के बाहर गलती की और वार्डी ने गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी जो निर्णायक साबित हुई।
dharmpath.com dharmpath