मैनचेस्टर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी क्लब के मिडफील्डर बर्नाडरे सिल्वा अपनी टीम की वर्तमान फॉर्म से चिंतित हैं और उनका कहना है कि उन्हें अगले मैच में लिवरपूल पर दबाव बनाने की जरूरत है।
वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, लिवरपूल और सिटी का सामना गुरुवार को होगा।
सिटी ने अपने पिछले चार मुकाबलों में लिवरपूल के खिलाफ एक भी जीत हासिल नहीं की है। इसमें पिछले सीजन के तीन मैचों में मिली तीन हार शामिल है।
सिल्वा का कहना है, “यह एक बहुत अच्छी टीम है। पिछले सीजन में हमने उन्हें उनके घर में मात दी थी लेकिन प्रीमियर लीग और चैम्पियंस लीग में हमें उनके घर में खेले गए मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।”
सिल्वा ने कहा, “इस सीजन में हम उन्हें हरा सकते हैं। हालांकि, उनके घर में खेले गए एक मैच में पेनाल्टी पर चूक होने के कारण हार मिली थी लेकिन अपने घर में खेले जाने वाले मैच में हम उन्हें फिर से हराने की कोशिश करेंगे। वह काफी मजबूत टीम है और हमें ऐसे में इस मैच में उन पर दबाव बनाने की जरूरत है।”
dharmpath.com dharmpath