टेनिस : जोकोविक को कतर ओपन में नए साल की पहली जीत

दोहा, 2 जनवरी (आईएएनएस)। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने कतर ओपन में नए साल की पहली जीत का स्वाद चखा है।

वर्ल्ड नम्बर-1 जोकोविक ने पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में बोस्निया के खिलाड़ दामिर जुमहुर को मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जोकोविक ने केवल 55 मिनटों के भीतर जुमहुर को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

इस जीत के साथ जोकोविक ने दोहा में अपना रिकार्ड 13 मैचों में जीत का कर लिया है। उन्हें यहां केवल एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

सर्बिया के 31 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले सीजन की अपनी अच्छी फॉर्म को और भी बेहतर किया है। पिछले साल उन्होंने दो ग्रैंड स्लैम विंबलडन और अमेरिका ओपन जीता था।

जोकोविक इस बार तीसरी बार कतर ओपन का खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493