मर्सिडीज ने शूमाकर को जन्मदिन पर दी बधाई

बर्लिन, 3 जनवरी (आईएएनएस)। कार कंपनी मर्सिडीज ने गुरुवार को फॉर्मूला-1 के पूर्व ड्राइवर माइकल शूमाकर को उनके 50वें जन्म दिवस पर बधाई दी और उनके रेसिंग करियर की शानदार उपलब्धियों को याद किया।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शूमाकर के नाम सात एफआईए फॉर्मूला-1 ड्राइवर विश्व चैम्पियनशिप खिताब हैं। अपने करियर में इस दिग्गज ने 91 रेस जीतीं।

29 दिसंबर 2013 को वह स्कीइंग के दौरान बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। इसी कारण वह बिस्तर पर हैं और बीते पांच साल से बोलने की क्षमता खो चुके हैं।

मर्सिडीज के टीम प्रिंसिपल व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टोटो वोल्फ ने कहा, “शूमाकर का फॉर्मूला-1 पर शानदार प्रभाव है। उन्होंने न सिर्फ अविश्वसनिय रिकार्ड बनाए बल्कि उन्होंने खेल को हमेशा के लिए बदल डाला।”

उन्होंने कहा, “बीते पांच वर्षो में हमने जो सफलता हासिल की है, माइकल ने ही उसकी नींव रखी थी। उन जैसा कोई ड्राइवर नहीं है। उनके विशाल अनुभव ने टीम को काफी फायदा पहुंचाया है।”

सीईओ ने कहा, “शूमाकर ने हर चीज प्रतिबद्धता के साथ की। वह हमेशा ट्रैक पर अपने प्रदर्शन में सुधार करने के लिए उतावले रहते थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493