सिडनी टेस्ट : आस्ट्रेलिया के स्टम्प्स तक 24 रन

सिडनी, 4 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन अपनी पहली पारी में स्टम्प्स तक बिना कोई विकेट गंवाए 24 रन बनाए हैं।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्कस हैरिस (19) और उस्मान ख्वाजा (5) नाबाद हैं।

भारत ने चेतेश्वर पुजारा (193) और ऋषभ पंत (159) के शतकों से अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 622 रनों पर घोषित कर दी।

इस पारी में भारत के लिए पुजारा और पंत के अलावा मयंक अग्रवाल (77) और रवींद्र जडेजा (81) ने भी अपने बल्ले से अहम योगदान दिया।

आस्ट्रेलिया के लिए नाथन लॉयन ने भारत की पहली पारी में सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं जोश हेजलवुड को दो सफलताएं मिली। मिशेल स्टॉर्क एक विकेट लेने में सफल रहे।

भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर रखी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493