ठग की भूमिका निभाने में मजा आता है : अरशद वारसी

मुंबई, 4 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘फ्रॉड सैयां’ में एक ठग की भूमिका निभा रहे अभिनेता अरशद वारसी का कहना है कि रोमांटिक टच के साथ इस तरह के किरदार को निभाना रोमांचक है।

इस फिल्म में अरशद भोला प्रसाद त्रिपाठी की भूमिका में हैं, जिसमें वह पैसों के लिए कई महिलाओं से शादी करता है और एक दिन वह पकड़ा जाता है, जिससे वह मुश्किल में पड़ जाता है।

यह पहली बार नहीं है जब पर्दे पर इस तरह की भूमिका निभा रहे हों।

अरशद ने कहा, “मुझे लगता है कि ठग का किरदार निभाने में बहुत मजा आता है। एक ठग वास्तविक जीवन में बहुत ही रोचक किरदार है, लोगों को यह विश्वास दिलाता है कि कोई ऐसी चीज नहीं है जिसमें कोई कला न हो। ‘फ्रॉड सैयां’ में, मैं एक रोमांटिक ठग हूं, जो एक नई चुनौती है।”

फिल्म में सौरभ शुक्ला और सारा लॉरेन जैसे कलाकार भी हैं।

यह फिल्म 18 जनवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493