माइकल शूमाकर की विरासत हमेशा बनी रहेगी : हेमिल्टन

बर्लिन, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मर्सिडीज फॉर्मूला-1 टीम के ब्रिटिश रेसर लेविस हेमिल्टन का कहना है कि एफ-1 के सर्वश्रेष्ठ रेसर माने जाने वाले माइकल शूमाकर की विरासत हमेशा कायम रहेगी।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को शूमाकर 50 साल के हुए थे। वह अब भी कोमा में हैं।

सात बार एफ-1 का खिताब जीतने वाले रेसर शूमाकर को उनके 50वें जन्मदिन के मौके पर सम्मान देते हुए हेमिल्टन ने यह बयान दिया। 2013 में शूमाकर स्कीईंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए थे और तब से वह कोमा में हैं।

हेमिल्टन ने कहा, “हम मानवता के तहत उनकी मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उनके जीवन की 50 साल की विरासत हमेशा कायम रहेगी। मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है कि मुझे आपके साथ रेस का मौका मिला। आप हमेशा से मेरे और पूरे विश्व के लिए एक सच्ची प्रेरणा रहे हैं। अपना संघर्ष जारी रखिए शूमाकर।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493