न्यूयॉर्क, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 746.94 अंकों यानी 3.29 फीसदी की मजबूती के साथ 23,433.16 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 सूचकांक 85.05 अंकों यानी 3.43 फीसदी की बढ़त के साथ 2,531.94 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट सूचकांक 275.35 अंकों यानी 4.26 फीसदी की मजबूती के साथ 6,738.86 पर बंद हुआ।
dharmpath.com dharmpath