सिडनी, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर जारी चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन सोमवार के पहले सत्र का खेल बारिश के कारण धुल गया।
सिडनी, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर जारी चौथे टेस्ट मैच के पांचवें दिन सोमवार के पहले सत्र का खेल बारिश के कारण धुल गया।
दिन का खेल शुरू होने से पहले ही बारिश आ गई जो लगातार जारी है। इसी वजह से पहले सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और समय अनुसार भोजनकाल की घोषणा कर दी गई।
पिच पर अभी भी कवर्स मौजूद हैं और बारिश जारी है जिससे जल्दी खेल शुरू होने के आसार कम लग रहे हैं।
चौथे दिन भी बारिश ने मैच में दखल दिया था और खेल शुरू होने में देरी हुई थी। मैच के दौरान भी बारिश ने खलल डाला था और इसी कारण चौथे दिन का खेल जल्दी खत्म कर दिया गया था।
मैच के आखिरी दिन आस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के छह रनों के साथ उतरेगी। भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 622 रनों पर घोषित कर दी थी और आस्ट्रेलिया को चौथे दिन पहली पारी में 300 रनों पर ही ढेर कर दिया था। भारत पर पहली पारी के आधार पर 322 रनों की बढ़त थी और उसने मेजबान टीम को फॉलोऑन देने का फैसला किया था।
यह 31 साल में पहली बार है कि आस्ट्रेलिया अपने घर में फॉलोऑन खेल रही हो।
वहीं चार मैचों की सीरीज में भारत पहले से ही 2-1 की बढ़त बनाए हुए है। यह मैच ड्रॉ भी रहता है तो वह सीरीज अपने नाम करने में सफल रहेगा। इसी के साथ विराट कोहली आस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान भी बन जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath