भोपाल : गृह मंत्री श्री बाबूलाल गौर की उपस्थिति में माह और नव वर्ष के प्रथम कार्य दिवस पर आज राष्ट्रगीत वंदेमातरम का गायन किया गया। श्री बी. एस. निगम और श्रीमती तुलसी नौटियाल के नेतृत्व में समूह ने वंदेमातरम गायन किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती अरुणा शर्मा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, श्री इकबाल सिंह बैंस और श्री एस. के. मिश्रा के अलावा अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
dharmpath.com dharmpath