पेट्रोल, डीजल के दाम 2 रुपये प्रति लीटर घटे

indexनई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)| कच्चे तेल की वैश्विक कीमत के घटते हुए 55 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चले जाने के कारण तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों की ही कीमत में प्रति लीटर दो रुपये की कटौती कर आम आदमी को नववर्ष का तोहफा दिया है। इस कटौती में हालांकि स्थानीय कर के प्रभाव को शामिल नहीं किया गया है। स्थानीय करों के प्रभाव को शामिल करने के बाद गुरुवार से प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत दिल्ली में 61.33 रुपये, मुंबई में 68.86 रुपये, कोलकाता में 68.65 रुपये और चेन्नई में 63.94 रुपये हो गई।

इसी तरह से प्रति लीटर डीजल की नई कीमत दिल्ली में 50.51 रुपये, मुंबई में 57.91 रुपये, कोलकाता में 55 रुपये और चेन्नई में 53.78 रुपये हो गई।

इससे पहले 15 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल मूल्य में प्रति लीटर दो रुपये की कटौती की गई थी। उससे भी पहले एक दिसंबर को क्रमश: 91 पैसे और 84 पैसे की गई थी।

बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत भी दिल्ली में 43.50 रुपये घटा दी गई है।

14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की नई बाजार कीमत दिल्ली में 708.50 रुपये, मुंबई में 725.50 रुपये, कोलकाता में 746 रुपये और चेन्नई में 705 रुपये हो गई है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493